Spread the love

माँ गंगा अवतरण का भव्य धार्मिक मंचन देख श्रद्धालु भावविभोर हुए

रूद्रपुर। श्री तुलसीधाम में आयोजित 72वें ‘श्री तुलसी महोत्सव’ के अवसर पर माँ गंगा अवतरण का भव्य धार्मिक मंचन किया गया। इस विशेष आयोजन में हल्द्वानी से पधारी सुजाता माहेश्वरी और उनकी टीम ने अपनी कला के माध्यम से दिखाया कि माँ गंगा धरती पर किस प्रकार अवतरित हुईं, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। महोत्सव का शुभारंभ गदरपुर से पधारे समाजसेवी अशोक सुधा और अनिल सुधा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान रुद्रपुर के विधायक शिव अरोरा, गदरपुर की ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर और पूर्व मेयर रामपाल सिंह ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में समाजसेवी अशोक सुधा ने कहा कि श्री तुलसीधाम आस्था का एक बहुत बड़ा केंद्र है, जहाँ लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। विधायक शिव ने श्री तुलसीधाम सेवा समिति के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिस निष्काम भाव से यहाँ सेवा की जाती है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है और इसे निरंतर जारी रहना चाहिए। वहीं, ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर और प्रीत ग्रोवर ने भी समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। पूर्व मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि वह कई वर्षों से इस धाम से जुड़े हैं और प्रतिवर्ष यहाँ का स्वरूप और भव्य होता जा रहा है। अंत में श्री गुरु महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए कहा कि मानव जीवन परोपकार और सेवा के लिए मिला है, इसलिए हमें अधिक से अधिक समाज सेवा के कार्यों में संलग्न रहना चाहिए। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने सभी सम्मानित अतिथियों को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। यहां पर राजकुमार खनीजों,साहिल सुधा,साहिल सुधा,प्रीति सुधा, साक्षी सुधा, कनिका सुधा,कशिश सुधा, अंकुर अरोरा, रितु अरोरा, कमलेश नरूला, नवीन नरूला, उपेन्द्र चौधरी,नरेंद्र अरोरा, गुन्नू चौधरी,वेद प्रकाश, गुरुदास, विक्की ग्रोवर, झंडा राम बांगा, तिलक बांगा, सुरेश नरूला, विपिन बांगा,पंकज गांधी,भजन बांगा,किशन मक्कड़़ आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page