Spread the love

सितारगंज के मैदा मिल रोड स्थित श्रीहरि होटल के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो मोटरसाइकिलें आपस में भिड़ गईं। हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से घायल को तत्काल उठाकर उप जिला चिकित्सालय सितारगंज पहुंचाया गया अस्पताल में मौजूद डॉक्टर अभिनव ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल का नाम सर्वजीत पुत्र सुरजीत सिंह है जिनकी उम्र लगभग 35 वर्ष है। वह वार्ड नंबर 10, सितारगंज का निवासी है। डॉक्टर के अनुसार घायल को सिर में चोट आई है और सीधे हाथ की छोटी उंगली में फ्रैक्चर की आशंका है। फिलहाल घायल की स्थिति स्थिर बताई जा रही है वहीं मौके पर मौजूद समाजसेवी अनिरुद्ध राय ने बताया कि हादसे के बाद घायल सड़क किनारे पड़ा हुआ था, जिसे उन्होंने टुकटुक की मदद से अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने प्रशासन से मैदा मिल रोड को चौड़ा करने की मांग की। उनका कहना है कि सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। इस मार्ग पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है, जिससे महीने में चार से पांच एक्सीडेंट हो जाते हैं स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क चौड़ीकरण और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटना ना हो

You cannot copy content of this page