
किच्छा अखिल भारतीय राहुल गांधी
बिग्रेड के पूर्व प्रदेश सचिव भूपेंद्र कुमार उर्फ बंटी पपनेजा ने किच्छा व सिरौली कला के अलग-अलग चुनाव कराने के लिए भाजपा के द्वारा किए गए प्रदर्शन को नौटंकी करार दियाl पपनेजा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को बरगलाने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि नगर पालिका में सिरौली कला को शामिल करके नगर पालिका चुनाव कराया गया था जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी विजय हुए थे उन्होंने विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया था नगर पालिका चुनाव में मिली हार को देखकर भाजपा बौखला गई व भाजपा ने सरकार की आड़ में सिरौली कला कर को अलग करने का षड्यंत्र रचाया जिसके कारण किच्छा नगर पालिका में चुनाव नहीं हो पाया व नगर पालिका अध्यक्ष ना हो पाने के कारण किच्छा नगर पालिका क्षेत्र का विकास प्रभावित हुआ लेकिन भाजपा सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं था वह अपनी है हठधर्मिता पर अड़ी रहीl पपनेजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रशासन की आड़ में एक वर्ग विशेष को भू स्वामित्व भय दिखाकर उनका डरने का काम भी किया था उन्होंने कहा कि किच्छा नगर पालिका में सिरौली कला समेत देवरिया, बंडिया, आजाद नगर समेत कई गांवों को सम्मिलित किया गया था लेकिन भाजपा सरकार द्वारा सिरौली कला को ही अलग किया गया कहा कि यदि सिरौली कला नगर पालिका बन सकती है तो भाजपा सरकार को बंडिया, देवरिया आजाद नगर समेत सभी को नगर पालिका का दर्जा देना चाहिए जिसका उदाहरण भाजपा सरकार पूर्व में पंतनगर को नगर पालिका बनाकर जनता के सामने प्रस्तुत कर चुकी है l










