
सितारगंज के निकट
सरकडा चौकी में हुई एक आवश्यक बैठक जिसमें जनप्रतिनिधियों से सीधी बातचीत की गई। बैठक की अध्यक्षता कोतवाल सुंदरम शर्मा ने की। इस दौरान क्षेत्र में हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर विशेष चर्चा की गई बैठक में ग्राम प्रधान, अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे कोतवाल सुंदरम शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर सख्ती से लगाम लगाई जाएगी। नशा बेचने और नशा खरीदने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मौजूद समाजसेवी साहब सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने के मुद्दे पर भी विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि कोई नाबालिग बच्चा वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, तो संबंधित वाहन स्वामी पर ₹25,000 का चालान किया जाएगा इसके साथ ही क्षेत्र में रह रहे किरायेदारों के सत्यापन को भी अनिवार्य करने की बात कही गई। पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें बैठक के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। वहीं उपस्थित जनप्रतिनिधि रमेश बाबा ग्राम प्रधान सरकड़ा जसवंत सिंह धन चौड़ा हामिद अली भोरी ग्राम प्रधान जसविंदर सिंह ग्राम प्रधान बीजेपी साहब सिंह परमजीत सिंह पम्मा नकटपुरा प्रदीप सिंह पिंडारी ग्राम प्रधान हरिराम प्रधान खूंसरा रामचंद्र प्रधान गोविंदपुर राजविंदर सिंह अरविंद सिंह आदि उपस्थित रहे।











