
गदरपुर । वार्ड नंबर 7 स्थित श्री शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा सेवा कार्य करते हुए विशाल लंगर भंडारे का आयोजन किया गया श्री शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष जय किशन अरोड़ा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव मंदिर में लंगर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं एवं सेवादारों द्वारा तन मन से सेवा करके पुण्य लाभ अर्जित किया । इस दौरान सैकड़ो लोगों द्वारा लंगर प्रसाद ग्रहण किया गया । उन्होंने लंगर वितरण कार्य में सेवा करने वालों का उन्होंने हार्दिक धन्यवाद किया, वहीं शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए जय किशन अरोड़ा ने सभी सेवादारों का भी धन्यवाद किया। इससे पूर्व हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए कांवरियों का लगातार लंगर प्रसाद एवं रिहायश की व्यवस्था के साथ स्वागत किया गया। शिवरात्रि पर ऊपर दलों द्वारा मित्र गंगाजल अर्पित करते हुए शिव जी का अभिषेक किया गया।











