Spread the love

सितारगंज महाशिवरात्रि के अवसर पर सितारगंज स्थित झारखंडेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। दूर-दराज से आए कांवड़ियों ने पवित्र गंगाजल से बाबा झारखंडेश्वर महादेव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया और भगवान शिव से अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की मौके पर उपस्थित मंदिर में पंडित संतोष मिश्रा ने बताया कि झारखंडेश्वर महादेव एक अत्यंत प्राचीन और स्वयंभू शिवलिंग है। हर वर्ष महाशिवरात्रि पर यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भक्तों की मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भक्ति और मेले जैसा माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रसाद की दुकानें, खेल-खिलौनों की स्टॉल और बच्चों के लिए झूले भी लगाए गए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा कुल मिलाकर महाशिवरात्रि के मौके पर झारखंडेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का संगम देखने को मिला, जहां हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया।

You cannot copy content of this page