Spread the love

गदरपुर । मोक्ष धाम शमशान घाट अपनी सुन्दरता और स्वच्छ वातावरण के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध है और इसकीँ सुंदरता की भी चर्चा हर जगह होती है।इसके लिए वास्तव में मोक्ष धाम के अध्यक्ष विजय सुखीजा बधाई के पात्र हैंअब इसकी चर्चा पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू भुडडी के प्रयासों से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होगी यह जानकारी देते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष अजु भुडडी ने बताया कि उनके परिचित भजन सम्राट जो पूरे देश विदेश में अपने भजनों के लिए प्रसिद्ध है शेखर जायसवाल ने महाशिवरात्रि के पावन पर एक नया भजन भोले से दिल क्यों लगाया है , शूट करना था।तो इस पर उन्होंने उनसे एक बार गदरपुर मोक्ष धाम को विजिट करने का आग्रह किया जिस पर उनकी शूटिंग टीम ने गदरपुर मोक्ष धाम का भ्रमण किया
उनको यह जगह इस भजन की शूटिंग के लिए पसंद आ गई
विगत 8 फरवरी को गदरपुर मोक्ष धाम में इस भजन की शूटिंग की गई यानी मोक्ष धाम के अध्यक्ष विजय सुखीजा की मेहनत अब देश विदेश में पहुंचेगी और लोगों को इससे प्रेरणा मिलेगीइस अवसर पर भजन सम्राट शेखर जयसवाल ने मोक्ष धाम के अध्यक्ष विजय सुखीजा की सुंदर कार्य की प्रशंसा की तथा स्थान उपलब्ध कराने के लिए उनका धन्यवाद दिया ।
साथ ही उन्होंने विशेष सहयोग के लिए पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू भुड्डी का भी धन्यवाद किया और इसी तरीके से आगे भी उनको सहयोग करने की अपील की। यह प्रसिद्ध भजन महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रिलीज हो रहा है।
गौर तलब है कि इससे पहले भी पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू भुड्डी बुध बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में भी प्रसिद्ध भजन सम्राट शेखर जयसवाल का एक माता के भजन की भी शूटिंग करवा चुकी है ।माता के उस भजन को लगभग 25 लाख से अधिक लोगों ने देखा है। उल्लेखनीय हो तहसील गदरपुर, जिला उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, भारत,दिल्ली एवं अन्य बड़े शहरों से नजदीकी रेलवे स्टेशन रुद्रपुर तक रेल मार्ग एवं बस मार्ग से जुड़ा है। रुद्रपुर से गदरपुर की दूरी मात्र 17 किलोमीटर है । गदरपुर का नजदीकी नगर गूलरभोज है, जहां 10 किलोमीटर की दूरी पर बौर जलाशय और गूलरभोज जलाशय पर्यटन स्थल हैं जहां दूरदराज से लोग पर्यटन के लिए आते हैं ।

You cannot copy content of this page