
दिनांक 14 फरबरी को रतन रोड निवासी श्रीमति निर्मला चावला जी (पत्नी स्व० श्री रमेश चावला जी) के देहावसान के पश्चात उनके सुपुत्र दीपक चावला जी, नवीन चावला जी व पौत्र प्रणव चावला जी, शिखर चावला जी ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
माता जी की आंखें अब दो नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में नई रोशनी बनकर उजाला फैलाएंगी।वसुधैव कुटुंबकम् काशीपुर की देखरेख में माता जी का नेत्रदान मुरादाबाद की सी एल गुप्ता आई हॉस्पिटल की टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जो चावला परिवार के महान उदारता व माता जी की धार्मिक प्रवृत्ति के अनुरूप है।वसुधैव कुटुम्बकम् काशीपुर के नेत्रदान प्रकल्प संयोजक सीए सचिन अग्रवाल जी ने बताया कि सनातन समाज में महर्षि दधीचि, राजा शिवि जैसे महान दानी हुए जिन्होंने जनहित में अपनें अंगों का दान किया।
सचिव प्रियांशु बंसल जी ने बताया कि नेत्रदान करवाने के लिए वसुधैब कुटुम्बकम् के नेत्रदान सहायता हेतु (24×7)
98370 80678 या 9548799947 पर किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है। वसुधैव कुटुंबकम् काशीपुर के तत्वाधान में सम्पन्न इस महान कार्य के प्रति संस्थापक सदस्य आशीष गुप्ता जी,अजय अग्रवाल जी, दीपक मित्तल जी, अध्यक्ष विकास जैन जी, सचिव प्रियांशु बंसल जी, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल जी व नेत्रदान प्रकल्प संयोजक सीए सचिन अग्रवाल जी ने परिवार का आभार व्यक्त किया और परम पिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति की प्रार्थना की तथा क्षेत्र वासियों से मरणोपरांत नेत्रदान कराने में सहयोग का आह्वान किया।इस महान नेत्रदान में नगर के समाजसेवी श्री राजकुमार सेठी जी का विशेष सहयोग रहा।










