Spread the love

गदरपुर। नगर क्षेत्र में विशाल तिरंगा स्थापित करने की मांग को लेकर पब्लिक हेल्प सोसायटी के सदस्यों द्वारा नगर पालिका पहुंचकर एक ज्ञापन पालिका अध्यक्ष मनोज कुमार को दिया गया पब्लिक हेल्प सोसाइटी के अध्यक्ष मोहित अरोड़ा ने बताया कि हमारे जिले जनपद उधम सिंह नगर के संभवतः प्रत्येक शहर में विशाल तिरंगे को सुशोभित किया गया है इसी क्रम में गदरपुर क्षेत्र में भी विशाल तिरंगे को स्थापित करके गदरपुर क्षेत्र की आन शान को बरकरार रखे जाने की मांग की गई।वही दूसरी और शहर में घूम रहे निराश्रित गोवंशियों को गौशाला भिजवाने के संबंध में भी एक ज्ञापन दिया गया,उन्होंने गदरपुर के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंशियों को गौशाला भिजवाने की मांग की है ।

You cannot copy content of this page