Spread the love

गदरपुर । यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के करकमलों द्वारा जनहितकारी निर्णयों के क्रम में गदरपुर क्षेत्र की जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण की दिशा में ठोस पहल शुरू हो गई है।
2 जनवरी को श्रद्धेय राजा जगतदेव जी की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा गदरपुर ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर एवं सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर द्वारा क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण हेतु मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से निवेदन किया गया था। इस पर मुख्यमंत्री जी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बलरामनगर मोड़
से खेमपुर टंकी तक लगभग 3 किलोमीटर तथा सीतापुर से एएनके इंटर कॉलेज तक लगभग 4 किलोमीटर सड़क के निर्माण की घोषणा की थी।
मुख्यमंत्री की इस घोषणा को औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री घोषणा सूची में शामिल कर लिया गया है। इसी क्रम में आज लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में दोनों सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क की स्थिति का आकलन कर आवश्यक प्रक्रिया शुरू की। जनप्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में हो रही लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी इस मौके पर सुभाष गुम्बर, सागर गंडा, सुदर्शन ग्रोवर, भूषण नागपाल, गुरलाल सिंह, गुरु सेवक सिंह, मनजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह, कश्मीर लाल ,राजेंद्र सिंह, रोशन लाल, हरबंस लाल, जरनैल सिंह, संजू ,नन्हे राजपाल सहित तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे ।

You cannot copy content of this page