Spread the love


हल्द्वानी शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र गल्ला मंडी क्षेत्र में उसे समय सनसनी फैल गई जब संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक और युवती के शव बरामद हुए। सुबह मंडी में काम के लिए पहुंचे मजदूर और व्यापारियों ने दोनों को सचेत अवस्था में देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सार्वजनिक स्थल पर दो शव मिलने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी करके सील कर दिया तथा साक्ष्य जुटाने के लिए फॉर्रेसिक टीम को बुलाया गया। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या है या किसी अपराधिक घटना से जुड़ा है इस पर पुलिस ने अभी स्पष्ट टिप्पणी नहीं की है। दोनों की शिनाख्त समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक और युवती मंडी परिषद में कब और किन परिस्थितियों में पहुंचे। साथ ही स्थानीय थानो में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टो से भी मिलान किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिनाख्त और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और मामले की जांच जारी है।

You cannot copy content of this page