
किच्छा- वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह के द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा आम जनमानस के स्वास्थ्य व जीवन स्तर को ऊँचा उठाने व स्वच्छ भारत अभियान ड्रीम प्रोजेक्ट को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर डेटाॅल इण्डिया के स्टेट हेड संजय सिंह के सहयोग से राजकीय प्राथमिक विद्यालय किशनपुर में स्वच्छता किट तथा उपयोग सामग्री उपलब्ध करायी गयी।
इस दौरान संजीव कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों में स्वच्छता की आदतों को विकसित करने और कीटाणुओं से बचाव के लिए व जागरूकता फैलाने हेतु बच्चों में स्वच्छता की आदत एवं संस्कृति को विकसित करने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। जिस कारण सभी बच्चों को स्वयं को एवं अपने परिवेश को साफ स्वच्छ रखने के लिए साबुन, हार्पिक, पर्यावरण फ्रेंडली डायरी व पेन तथा अन्य विभिन्न सामग्री वितरित की गयी। जिससे बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा हो। उन्होंने सभी बच्चों से इसका दैनिक उपयोग करने की मांग की। इस दौरान स्टेट हैड संजय सिंह के अलावा विद्यालय प्रधानाध्यापक , शिक्षकगण एवं ब्रह्मानंद पुरोहित, धनंजय सिंह, विशाल चौहान, नवीन सिंह, करन गंगवार, कमलेश दुबे आदि तमाम लोग मौजूद थे।










