Spread the love


भाईचारे और अमन शांति के लिए की प्रार्थना:

काशीपुर -मनीमाजरा के मनसा देवी रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में पंडित राजीव भारद्वाज द्वारा आयोजित 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का श्रद्धापूर्वक शुभारंभ किया गया। यह आध्यात्मिक आयोजन 5 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें बद्रीनाथ (हिमालय) से पधारे परम श्रद्धेय आचार्य श्री नीरज काण्डपाल जी महाराज अपनी अमृतमयी वाणी से कथा का रसपान करा रहे हैं।मुख्य अतिथि का स्वागत:कथा के दौरान आज राजबीर सिंह भारतीय (उपाध्यक्ष, मनीमाजरा ई.डब्ल्यू.एस. रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मंदिर पहुंचने पर विश्वकर्मा मंदिर के प्रधान देवीलाल धीमान एवं उनकी टीम ने पंडित राजीव भारद्वाज के साथ मिलकर मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ मालाएं, पगड़ी, शिव का डमरू, शिवपुराण भेंट कर भव्य स्वागत किया।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति:
इस अवसर पर आल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एस.एस. परवाना, उपाध्यक्ष रामभज शर्मा, सुभाष धीमान और एडवाइजर रविकांत व्यास विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।समाज के लिए मंगल कामना:
मुख्य अतिथि राजबीर सिंह भारतीय ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा,
“हम परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि समाज में आपसी भाईचारा, अमन और शांति सदैव बनी रहे। हमारा देश निरंतर तरक्की की राह पर अग्रसर हो और भगवान सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण करें।”कथा का समय:
आयोजन समिति ने बताया कि कथा का क्रम 15 फरवरी तक जारी रहेगा, जिसका समय प्रतिदिन इस प्रकार है:
मूल पाठ: प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक
कथा समय: सायं 3:00 बजे से 6:00 बजे तक
भोग एवं आरती: सायं 7:00 बजेइस धार्मिक आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं और भक्ति का लाभ उठा रहे हैं।

You cannot copy content of this page