रुद्रपुर। आवास विकास स्थित उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के जिला कार्यालय का पूर्व विधायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी राजेश शुक्ला ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव के साथ फीता काटकर शुभारंभ किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि संगठन का जिला कार्यालय सेनानियों के आदर्शों और उनके उत्तराधिकारियों के हितों को मजबूत करने का केंद्र बनेगा। उन्होंने यह भी बताया कि 4 दिसंबर को रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गांव में सेनानी भवन के निर्माण की घोषणा कराई गई थी, जो सेनानी परिवारों के सम्मान और संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस घोषणा के लिए सभी उत्तराधिकारियों ने जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को बुके भेंट कर आभार प्रकट किया।नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना तथा उनके उत्तराधिकारियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा करना है। उन्होंने सभी साथियों से संगठन को मजबूत बनाने, सेनानियों की गौरवशाली विरासत को संजोने और समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, सेनानियों के आदर्शों के प्रचार-प्रसार एवं समाज में उनके योगदान को सहेजने का संकल्प दोहराया।इस दौरान आनंद कुमार गुप्ता प्रदेश सचिव, ब्रह्म प्रकाश श्रीवास्तव, रविकांत वर्मा, आनंद प्रकाश, रणजीत सिंह, विनोद कुमार चौहान, संजय श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री नरेंद्र राजभर, चंद्रशेखर यादव, अवनेंद्र कुमार गुप्ता, करुणाकर तिवारी, ठाकुर भगवान सिंह, वीरेंद्र सिंह समेत समस्त जिले के पदाधिकारी उपस्थित थे।