Spread the love Post navigation किशन खेड़ा 175 में से 172 वोट लेकर बने सहकारी समिति के संचालकगदरपुर । बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड,(गदरपुर) के संचालक पद पर श्री किशन खेड़ा जी को 175 में से 172 वोटो से ऐतिहासिक जीत हासिल होंने पर जश्न का माहौल बन गया। उल्लेखनीय हॉकी 175 में से एक वोट रद्द किया गया,जबकि विरोधी पक्ष को मात्र दो वोट मिले । नवनिर्वाचित किशन खेड़ा ने कहा कि जो जिम्मेदारी उसे सौंपी गई है उसका वे तन मन से निर्वाह करेंगे । किशन खेड़ा के गदरपुर समिति का डायरेक्टर बनने पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र पाल सिंह ,इंद्रपाल सिंह संधू ,शराफत मंसूरी, शैलेंद्र शर्मा, गुरविंदर विर्क, पंकज खेड़ा ,चिमनलाल खेड़ा, गुरमीत सिंह ,अमन बठला, अमरीक सिंह ,अहमद हसन ,सुरेश कंबोज, संजीव खेड़ा, हिकमत अली ,संजीव इलाहाबादी, चंदर,त्रिलोक प्रधान, निखिल खेड़ा आदि ने शुभकामनाएं प्रदान कीं । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निशुल्क सेवाओं की थी जानकारीगदरपुर । मा०सचिव महोदय,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के अनुपालन में आदेश संख्या-108/2025-26 को प्रात 10.00 बजे से 11:30 बजे तक आदर्श कालौनी वार्ड नं 5 विषय-डिजिटल न्याय पहलू को सुदृढ़ बनाना,ई टू कॉपी मॉड्यूल ई सेवा केंद्र के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम किया गया।एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी,स्थायी लोक अदालत,नालसा टोल फ्री नंबर 15100, राष्ट्रीय साइबर हैल्पलाईन नं1930 के बारें में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता राकेश कुमार सुखीजा एवं पराविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी,संगीता सरदार एवं गोपाल सिंह गौतम द्वारा जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों की संख्या 40 रही।