
काशीपुर उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी 2027 के चुनाव में तीसरे विकल्प के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका दर्ज कराएगी यह बयान आज बाजपुर में उत्तराखंड के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने प्रेस को संबोधित करते हुए दिया बाजपुर सपा नेता यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव के निवास पर आयोजित बैठक में प्रथम बार उधम सिंह नगर आगमन पर सपा प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी का सपा जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं फूल मालाओं से स्वागत किया बैठक में सपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने प्रेस को जारी अपने बयान में कहा की उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करना संप्रदायिक ताकतो का मुकाबला करना और पिछड़े दलित व अल्पसंख्यक वर्ग को एक जट कर समाजवादी पार्टी की विचारधारा से जोड़ना उनकी प्रथम प्राथमिकता है महंत शुभम गिरी ने कहा समाजवादी पार्टी का लक्ष्य समानता और धर्मनिरपेक्षता के आधार पर एक मजबूत समाजवादी समाज का निर्माण करना है. इस दौरान सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय और मजबूत करने का कार्य करें वह उन्होंने बताया कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना उनकी प्रथम प्राथमिकता है. इस दौरान समाजवादी पार्टी उधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अखिलेश यादव का प्रतिबिंब है रवि छाबड़ा ने कहा उधम सिंह नगर में समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर समाजवादी पार्टी को मजबूत करें वह उन्होंने कहा कि उधम सिंह नगर में समस्त विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है और संगठन के विस्तार का कार्य लगातार चल रहा है उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के द्वारा नियुक्त उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी जी के बनने से समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्य करता अपने आप को ऊर्जावान समझ रहा है और समस्त पार्टी के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्णय से अत्यंत प्रसन्न है कि उन्होंने उत्तराखंड की बागडोर एक युवा संत के हाथों में सौंप है. इस दौरान बैठक में मौजूद लोगों में सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव निशा खान काशीपुर विधानसभा अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अमित कुमार प्रदेश सचिव इमरान खान प्रदेश सचिव उज्जवल कुमार जयपुर विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद जुबेर रूबी राम सिंह सागर मोहम्मद रईस योगेश कुमार मौजूद रहे।










