
-खटीमा में भाजपा नेता और अधिवक्ता की जहरीला पदार्थ पीने से हालत गंभीर हो गई, जबकि एक अन्य की मृत्यु हो गई, बताया जा रहा है भाजपा नेता ढिल्लू सिंह राणा और अधिवक्ता मलकीत सिंह राणा की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ पीने से तबीयत खराब हो गई। इस दर्दनाक घटना में उनके साथ मौजूद अधिवक्ता प्रवेश मौर्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार तीनों एक विवाह समारोह में शामिल होकर ग्राम सेजना के पास से लौट रहे थे। इसी दौरान कंजाबाग स्थित शराब भट्टी से शराब की बोतल खरीदकर जानकी मंडप के पास बैठकर जैसे ही शराब पीनी शुरू की तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सूत्रों के हवाले से सामने आया है कि जिस स्थान पर तीनों बैठकर शराब पी रहे थे, वहां पानी की बोतल के स्थान पर किसी जहरीले पदार्थ की बोतल भी मिली है। इससे पूरे मामले में साजिश या गंभीर लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गया है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही होगी।










