
सितारगंज क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाल सुंदरम शर्मा द्वारा अर्ध सैनिक बलों के साथ मुख्य बाजार व आबादी क्षेत्र में 5 किलोमीटर एरिये में फ्लैग मार्च निकाला गया। कोतवाली से शुरू होकर जेल कैम्प मार्ग होते हुए इस्लामनगर एमपी चौक से नकुलिया चौक से आबादी क्षेत्र वार्ड नंबर 6 से मुख्य चौराहे होते हुए किच्छा मार्ग छोटा गुरुद्वारा होते हुए जीजीआईसी से मीना बाजार उसके बाद खटीमा रोड मुख्य बाजार होते हुए कोतवाली में फ्लैग मार्च का समापन हुआ फ्लैग मार्च में पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स 108 साथ रही। इस फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस का साफ संदेश है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। वहीं रैपिड एक्शन फोर्स 108 के उप कमांडेंट श्री सतीश नें बताया हमारा उद्देश्य शांति व्यवस्था बनाए रखनें और आमजन से संपर्क करना ताकि सद्भावना बनी रहे। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी सुंदरम शर्मा एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।











