Spread the love

सितारगंज के पंडरी ग्राम में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकार की तरफ से पी एल बी मनोज कुमार के द्वारा स्कूल के बच्चों को बताया कि कैंसर से पीड़ित व्यक्तियों को मानसिक सामाजिक सहयोग देना चाहिए तंबाकू धूम्रपान और नशे से दूर रहना चाहिए यदि हम आज से ही तंबाकू धूमपान और नशे से दूरी बनाए, संतुलित आहार अपनाऐ तो आने वाली पीढियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाया जा सकता है कैंसर से डरने की नहीं, जागरुक होकर उससे लड़ने की आवश्यकता है सही जानकारी समय पर जांच और स्वस्थ जीवन शैली अपना कर इस बीमारी को हराया जा सकता है ज्यादा से ज्यादा आप लोग जागरुक हो क्योंकि समय पर, डॉक्टर की सलाह व जांच, करना बहुत जरूरी है कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना ओर स्थाई लोक अदालत के बारे में विस्तार से बताया गया पी एल बी अनीता के द्वारा नशे से दूर रहने की सलाह देकर विश्व कैंसर दिवस के पंपलेट देकर प्रचार प्रसार करके जानकारी देकर स्कूल के बच्चों को जागरूक किया गया । इस मौके पर मनोज कुमार अनीता देवी नीतू कुमारी एवं स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

You cannot copy content of this page