Spread the love

आज व्यापार मंडल के द्वारा प्रेस वार्ता मंगल बाजार के विरोध में हाउस आफ हंगर में करी गई जिसमें बताया गया की किच्छा नगर पालिका के क्षेत्र में मंगलवार का तीसरा बाजार प्रधान मार्केट में लगवाया जा रहा था, जो की किच्छा नगर पालिका के सरकारी जिओ में नहीं है। प्रशासन के द्वारा प्रधान मार्केट से हटा दिया गया था मगर कुछ शरारती तत्वों के द्वारा वह बाजार वहां की जगह सड़क पर लगा दिया गया था जो प्रधान मार्केट से लेकर महाराणा प्रताप चौक दोनों तरफ तक लगाया गया था जिससे यातायात व्यवस्था पूर्व से बाधित हो रही थी मगर प्रशासन के द्वारा उसे पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करी गई l

प्रेस वार्ता में प्रशासनिक अधिकारियों पर कई सवाल उठाई गए

क्या यह सड़क पर मंगल बाजार सफेद पोश के दबाव में लगाया जा रहा है? अगर दबाव में कार्य नहीं कर रहे हैं तो क्यों नहीं हो रही ठोस कार्रवाई? क्यों नहीं किया जा रहा है इस बाजार को पूर्ण रूप से बंद? किच्छा के व्यापारियों को इस बाजार के कारण बहुत नुकसान हो रहा है। जबकि हमारा किच्छा का व्यापारी हर प्रकार का टैक्स देता है मगर प्रशासनिक अधिकारियों को व्यापारियों की कोई चिंता नहीं है ऐसा क्यों ? क्या यह बाजार लगवाने वाले ठेकेदार और नगर पालिका के अधिकारियों की मिलीभगत है? अगर नहीं है तो क्यों नहीं हो रही ठोस कार्रवाई? क्यों नहीं किया जा रहा है रुद्रपुर की तरह किच्छा में भी इस मंगल बाजार और प्रत्येक दिन सड़क पर अतिक्रमण कर लगने वाले फडो को पूर्ण रूप से बंद? अंत में कहा किच्छा के सभी व्यापारी यह मंगल बाजार और सड़क पर लगने वाले फड हटाने पर सभी प्रशासनिक अधिकारियों का आभारी रहेंगे। इस प्रेस वार्ता में उपस्थित देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय अरोड़ा देवभूमि व्यापार मंडल महामंत्री नितिन फुटेला देवभूमि व्यापार मंडल कार्यकारी जगरूप सिंह गोल्डी सर्राफा व्यापारियों के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा रेडीमेड यूनियन अध्यक्ष केशव लोहिया, अमित नारंग कपड़ा व्यापारी जनरल मर्चेंट यूनियन कार्यकारी महामंत्री संदीप मलिक ,राधेश्याम अरोड़ा ,सन्नी सिडाना, गोविंद राम अरोड़ा, सिराज भाई ,नितिन अरोरा, वसीम भाई, दिलीप अरोड़ा, चंदन गुप्ता ,सनी पांडे, नवाब, कामिल भाई आदि व्यापारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page