
सितारगंज गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर नगर के मुख्य मार्गों पर भव्य नगर कीर्तन निकाला गया कलगीधर गुरुद्वारा से होते हुए मुख्य चौक से तिरंगा चौक बिष्टि चौक होते हुए एमपी चौक से नगर कीर्तन नगर के वार्ड नंबर 7 छोटे गुरुद्वारे में समापन हुआ। नगर कीर्तन में संगत की सेवा के लिए मुख्य मार्गों पर जगह-जगह लंगर की व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर सैकड़ो महिलाएं पानी छिड़क कर सड़क पर पूरी भक्ति भावना के साथ सफाई करते हुए नजर आई हजारों की संख्या में सिख समुदाय के लोगों द्वारा तरह-तरह के कर्तव् दिखाए गए तो वही गतका करतब आकर्षण का केंद्र बने रहे जिसे देख कर सितारगंज की जनता मंत्र मुग्ध हो गई वहीं उपस्थित पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह ने बताया कि आज गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में शहर सितारगंज में नगर कीर्तन निकाला जा रहा है जिसमें हजारों की संख्या में सिख समुदाय के लोग मौजूद है और हमारे द्वारा लंगर की सेवाएं भी चलाई जा रही हैं नगर कीर्तन में संगत के सभी धर्मो के लोग लंगर सेवा में मौजूद रहे उन्होंने कहा यहां हमेशा सभी धर्मो के लोग एक साथ एकत्र होकर एक दूसरे के त्यौहारों को मिलकर मानते हैं उन्होंने कहा कि ऐसे ही हमारे आने वाले बच्चे भी इसी तरीके से एक दूसरे के त्यौहार में शामिल होंगे जिससे समाज के लिए एक अच्छा संदेश जाता है










