
हल्द्वानी। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोलापर, हल्द्वानी में 6–7 दिसंबर 2025 को आयोजित उत्तराखंड राज्य स्तरीय जु-जित्सू प्रतियोगिता में चौहान सेल्फ डिफेंस अकैडमी, श्री नानकमत्ता साहिब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया।


अकैडमी के कुल 9 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु व भार वर्गों में प्रतिभाग करते हुए 1 स्वर्ण, 7 रजत और 8 कांस्य सहित कुल 16 पदक अपने नाम किए। बच्चों की इस उत्कृष्ट उपलब्धि ने प्रतियोगिता में दर्शकों और आयोजकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार रहे—
- लक्षिता जोशी (अंडर 12, -36 किग्रा)
नेवाज़ा – स्वर्ण पदक, फाइटिंग सिस्टम – कांस्य पदक - हरमंनदीप कौर (अंडर 16, -48 किग्रा)
नेवाज़ा – रजत पदक, फाइटिंग सिस्टम – रजत पदक - अभिनव राणा (अंडर 8, -25 किग्रा)
नेवाज़ा – रजत पदक, फाइटिंग सिस्टम – रजत पदक - प्रखर जोशी (अंडर 8, -20 किग्रा)
नेवाज़ा – रजत पदक, फाइटिंग सिस्टम – कांस्य पदक - गुरबख्श सिंह (अंडर 10, -28 किग्रा)
नेवाज़ा – रजत पदक, फाइटिंग सिस्टम – कांस्य पदक - पारस चंद (अंडर 12, -32 किग्रा)
नेवाज़ा – रजत पदक, फाइटिंग सिस्टम – कांस्य पदक - कर्णिका कांडपाल (अंडर 14, -48 किग्रा)
नेवाज़ा – कांस्य पदक, फाइटिंग सिस्टम – कांस्य पदक - लक्ष्य परगई (अंडर 14, -36 किग्रा)
फाइटिंग सिस्टम – कांस्य पदक - सांची राण (अंडर 12, +28 किग्रा)
नेवाज़ा – रजत पदक
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
अकैडमी प्रबंधक श्रीमती चंद्रा देवी, गोविंद सिंह चौहान, अध्यक्ष डॉ. रेशम सिंह एवं प्रशिक्षक किशन सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की जु-जित्सू प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अकैडमी ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
अंत में सभी विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।








