महिला ने लगाया रुद्रपुर निवासी व्यक्ति पर रात्रि में जेसीबी मशीन द्वारा घर का गेट तोड़ने और जबरन घर पर कब्जा करने के प्रयास करने का आरोप।

गदरपुर के ग्राम भैंसिया निवासी महिला सीमा कालरा पत्नी राजकुमार कालरा, ने बताया कि वह अपने परिवार साथ भैंसिया मोड़ के पास, गदरपुर, जिला – ऊधम सिंह नगर, में निवास करती है यहीं पर उनकी पुश्तैनी दो एकड़ जमीन है जिसमें उनके घर भी बना हुआ है इसी जमीन में उनके जेठ रुद्रपुर निवासी अशोक कालरा ने बाद नियति के चलते तरह-तरह के आडंबर राज कर उन्हें परेशान करने का काम शुरू कर दिया है पूर्व में मेरे ससुर जी द्वारा अशोक कालरा और मेरे पति को बराबर संपत्ति देकर अलग-अलग कर दिया था इसके बाद यह अपने परिवार के साथ में रुद्रपुर रह रहे थे लेकिन जैसे-जैसे समय बिता और हमारी जमीन की कीमत बढ़ने लगी तो यह बात इनको चुभने लगी अब इन्होंने हमारी ही जमीन पर अपना कब्जा जमाने की नीयत से हमसे फौजदारी शुरू कर दी जिसके जवाब में हमारे द्वारा विभिन्न जगहों पर उनके खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया विगत 12 नवंबर की बात है कि यह पुलिस व प्रशासन से साठगांठ करके खुद अपने पुत्रों सहित , उसके मित्रों और पुलिस के अधिकारियों व स्थानीय पटवारी के साथ हमारे घर आ धमके और जबरन हमारी जमीन पर फीता डालने लगे जब हमने इसका विरोध किया तो पुलिस वालों ने हमें उल्टा ही धमकाया साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर आप हमारे काम में बाधा उत्पन्न करोगे तो हम तुम्हें जेल में बंद करवा देंगे जब मेरे परिवार द्वारा आए पुलिस अधिकारियों व पटवारी मैडम से इस कार्रवाई के लिए लिखित आदेश दिखाने को बोला गया तो उनके पास लिखित में कोई आदेश नहीं था, उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ उच्च अधिकारियों से मौखिक आदेश प्राप्त हुए हैं जिसके चलते यह कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसके बाद वह टीम वहां से चली गई। इसी षड्यंत्र के अगले रूप में दिनांक 17 नवंबर को अशोक कालरा, सागर कालरा, अजय कालरा, व उनका मित्र सुमित निवासी आवास विकास सहित दर्जनों लोग जेसीबी मशीन से मेरे घर पहुंचे और मेरी गैर मौजूदगी में इन्होंने मेरे घर को तोड़ना , क्षतिग्रस्त करना प्रारंभ कर दिया जब मेरे छोटा बेटे जो कि घर पर उपस्थित था उसने इसका विरोध किया तो सागर कालरा अजय कालरा ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और जेसीबी द्वारा मेरे घर का मुख्य गेट तोड़कर मेरे घर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

अजब गजब है,बिना आदेश के पटवारी जी पुलिस को लेकर पहुंच गई ग्रामीण की भूमि पर फीता डालने जमकर हो रही किरकिरी

एक तो रात्रि में उनके द्वारा मेरे घर को क्षतिग्रस्त किया गया, मेरे बेटे को मारा- पीटा गया, और मेरे पर मेरे पति पर और मेरे दोनों बेटों पर संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत भी करवा दिया उक्त मामले की जानकारी के बाद जब हम थाने में अपनी शिकायत देने पहुंचे तो हमारी शिकायत भी लेने से इनकार किया गया।

पुलिस प्रशासन गदरपुर, सी ओ बाजपुर, SSP रुद्रपुर, कहीं कोई सुनवाई नहीं, जब ये सभी पुलिस प्रशासन एक पक्षीय कार्रवाई करेंगे तो आम आदमी किस से न्याय की गुहार लगाएगा ।
मजबूरन मुझे अब हाई कोर्ट की शरण में जाना पड़ रहा है और मुझे पूरा विश्वास है कि मुझे हाई कोर्ट से न्याय मिलेगा।