आबकारी आयुक्त महोदया उत्तराखण्ड  के निर्देशन एवं तथा जिलाधिकारी उधम सिंह नगर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में “नशा मुक्त उत्तराखंड” अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग  जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध आज दिनांक 12 नवंबर 2025 को विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। 
*क्षेत्र-01 रुद्रपुर एवं जनपदीय परिवर्तन दल*

– स्थान: ग्राम रायपुर भट्टे के समीप। 

– कार्रवाई: आबकारी निरीक्षक श्री सोनू सिंह व श्री बृजेश जोशी मय स्टाफ द्वारा अवैध भट्टियों पर दबिश। 


  – 4 चलती हुई भट्टियाँ मौके पर नष्ट की गईं। 
  – लगभग 180 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद। 
  – 14,000 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गया।
*क्षेत्र-02 खटीमा*

– अभियुक्त: सुभाष सिंह पुत्र मुंशी सिंह, निवासी नदन्ना, खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर। 

– बरामदगी: एक प्लास्टिक कट्टे में 20 पाउचों में लगभग 10 लीटर कच्ची शराब। 

– अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 में अभियोग पंजीकृत किया गया।


विभाग  जनसहयोग, प्राप्त सूचनाओं एवं जनभावना को प्राथमिकता देते हुए त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित कर रहा है। जनपद  में अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा ।

उपरोक्त कार्यवाही
टीम में सम्मिलित अधिकारीगण: 

– आबकारी निरीक्षक: सोनू सिंह , बृजेश जोशी 

– उप आबकारी निरीक्षक: विजेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार 

– आबकारी सिपाही:दीपक दूबे,संतोष लोहनी,वीरेंद्र कुमार, विकास रावत,राजेंद्र प्रसाद, मंजू आर्या आदि मौजूद रहे।

आबकारी विभाग का अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी
आबकारी विभाग का अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी