Spread the love

सितारगंज की सड़को पर घूम रहे आवारा मवेशियों से टकराकर प्रतिपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे इसके बाद उन्हें हल्द्वानी के कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया था लगभग तीन माह तक प्रतिपाल सिंह के इलाज में लाखों रुपए का खर्च आया, इलाज चल ही रहा था कि पैसो की कमी की वजह से परिजन प्रतिपाल सिंह को घर ले आए। प्रतिपाल सिंह ही मात्र घर में कमाने वाले थे उनके घर में बूढी मां पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह द्वारा दुर्घटना होने के बाद हल्द्वानी के कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया और मदद भी की गई थी। पैसो के अभाव में घर पर व्हीलचेयर पर लेटे प्रतिपाल सिंह का अधूरा इलाज रुक गया है उनकी पत्नी और मां का रो-रो कर बुरा हाल है दो छोटे-छोटे बच्चे हैं और मकान भी किराए का है उन्होंने सरकार से दरखास्त की है उनकी मदद कर उनके पति प्रतिपाल सिंह का इलाज कराया जाए।

You cannot copy content of this page