
गदरपुर । राजकीय महाविद्यालय गदरपुर प्रांगण में उत्तराखंड की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर की धर्मपत्नी सोनू गुंबर एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजु भुडडी ने कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित कर किया ।
अपने संबोधन में बोलते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजु भुड्डी ने कहा कि गदरपुर डिग्री कॉलेज युवा छात्र संघर्ष समिति के संघर्ष को याद दिलाता है
आज उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष में उन संघर्षों को भी हमें याद रखना चाहिए जो उत्तराखंड राज्य बनाने में उत्तराखंड वासियों ने दिए हैं,उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपनी शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और सदाचार पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई ।
कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी हुए विजेताओं को स्मृति चिन्ह और मैडल देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम का संचालन किन्नी पांडे द्वारा सुंदर किया गया ।
कार्यक्रम में जागृति संस्था के संरक्षक रमेश कंबोज,युवा छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय अरोड़ा,विपिन गुप्ता,वंश शर्मा सौरभ सैनी,सुमित शर्मा, प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश,प्राध्यापक डॉ.अशोक कुमार डॉ.प्रभजोत कौर,डॉ.मंजू आर्य,डॉ.प्रमोद वर्मा,डॉ.तनुजा परिहार,डॉ.छत्रपति पंत,योग टीचर तरुण सिंह बगड़वाल,गौरव जोशी,विजय गिरी,मोहम्मद इलियास,छात्र संघ अध्यक्षा सौम्या,उपाध्यक्ष पूजा,कंचन, सचिव संजना,संयुक्त सचिव मोहित,कोषाध्यक्ष फहद,यू आर, काजल,आकाश कोचर,साधना वर्मा,हनुमत भुडडी आदि उपस्थित थे ।










