उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल से आज अच्छी खबर आ रही है, टनल के अंदर ड्रिल का कार्य पूरा हो चुका है। दीपावली के दिन से टनल में फंसे 41 मजदूरों को आज से निकालने का काम शुरू किया जाएगा। जिसके बाद सभी श्रमिकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। इससे पहले सभी रेस्क्यू टीम ने एक दूसरे को बधाई दी और टनल के बाहर मजदूरों के परिवार सुबह से इंतजार कर रहे थे, अर्नाल्ड डिक्स ने सभी रेस्क्यू टीम के साथ सेल्फी भी ली, राज्य और केंद्र सरकार की सभी एजेंसियों के साथ ही सेना के जवानों की दिन-रात की मेहनत के दम पर आज श्रमिको को बाहर निकाला जाएगा,एसडीआरएफ की टीम टनल के अंदर श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए पहुंच गई है।

सिलक्यारा टनल से अच्छी खबर टनल में ड्रिलिंग का कार्य पुरा , आज निकाले जा सकते मजदूर
सिलक्यारा टनल से अच्छी खबर टनल में ड्रिलिंग का कार्य पुरा , आज निकाले जा सकते मजदूर