Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के निर्देशानुसार सिविल जज (जू.डि.) कु.अलका/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति की अध्यक्षता में विश्व सामाजिक न्याय दिवस एवं हक की बात के अवसर पर आज दिनांक 20 फरवरी 2025 को स्थान राष्ट्रीय प्रोद्यौगिकी संस्थान (एनआईटी),श्रीनगर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में डीन विमल शर्मा,संरक्षक अनूप श्री पांथरी,बार एसोशिएशन अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी,पीएलवी सदस्य पूनम हटवाल,मानव बिष्ट,प्रियंका राय,प्रकाश नेगी अनामिका एवं महिला थानाध्यक्ष संध्या नेगी आदि उपस्थित रहे। उक्त विधिक शिविर में सिविल जज (जू.डि) कु.अलका द्वारा सामाजिक न्याय एवं हक की बात के विषय में जानकारी दी गयी।

You cannot copy content of this page