हलद्वानी ,नगर निकाय चुनाव के बाद नव निर्वाचित महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने शुक्रवार को रामलीला मैदान में भव्य समारोह में शपथ ली। उनके साथ नगर निगम के 60 वार्डों के पार्षदों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। महापौर को कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने शपथ दिलाई, जिसके बाद उन्होंने सभी नव निर्वाचित पार्षदों को शपथ ग्रहण करवाई। कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री और प्रभारी मंत्री रेखा आर्य, विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत और विधायक नैनीताल सरिता आर्य समेत कई गणमान्य नेता मौजूद रहे।

नवनियुक्त महापौर गजराज बिष्ट ने 60 पार्षदों के साथ ली पद व गोपनीयता की शपथ
नवनियुक्त महापौर गजराज बिष्ट ने 60 पार्षदों के साथ ली पद व गोपनीयता की शपथ
नवनियुक्त महापौर गजराज बिष्ट ने 60 पार्षदों के साथ ली पद व गोपनीयता की शपथ