Spread the love

रूद्रपुर। भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने अपने गृह क्षेत्र के वार्ड नंबर एक फुलसुंगा में दक्ष चौक एवम वार्ड 3बतरंजित कैम्प में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकास की सोच सिर्फ भाजपा के पास है। कांग्रेस केवल झूठ और अफवाहों की राजनीति करती है। हर बार झूठ का सहारा लेकर चुनाव में उतरने वाली कांग्रेस को पहले भी जनता ने सबक सिखाया था अब एक बार फिर जनता इन्हें सबक सिखाकर इनका सफाया करेगी।

मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने कहा भाजपा की नीतियां स्पष्ट और जनहितैषी हैं। कांग्रेस केवल झूठ और प्रपंच रचकर जनता को गुमराह करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर का डर दिखाकर लोगों को भाजपा के खिलाफ भड़काने का काम किया जा रहा है, जबकि सीएम धामी से उनकी खुद बात हुयी है उन्होंने स्पष्ट कहा है कि कोई ऐसा काम नहीं होने देंगे जो जनभावनाओं के विपरीत हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता विकास विरोधी है और इस विकास विरोधी मानसिकता का जनता 23 जनवरी को बदला लेगी।

भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि हमने रूद्रपुर के विकास का जो रोड मैप तैयार किया है वह रूद्रपुर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने का काम करेगा। उन्होनंे कहा मैं मेयर नहीं चौकीदार बनकर पांच साल तक जनता की सेवा करूंगा। उन्होंने कहा कि 24 साल की राजनीति में मुझ पर एक भी दाग नहीं है, किसी को मैंने नहीं सताया। पार्टी के लिए दिन रात एक की। इसी के परिणाम स्वरूप पार्टी ने मुझ पर भरोसा किया और जनता की सेवा का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि पांच साल में जनता की सेवा ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जनता को अपने छोटे छोटे कामों के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे बल्कि नगर निगम खुद जनता के पास जाकर उनकी समस्याओं को दूर करेगा। उन्होनंे कहा कि पांच वार्डों पर नगर निगम का एक जोनल ऑफिस बनाया जायेगा जिसमें नगर निगम से सम्बंधित सभी गतिविधियां संचालित होंगी। इसके अलावा सभी चालीस वार्डों में हर माह एक विशेष कैम्प लगेगा, जिसमें वार्डवासियों के नगर निगम से सम्बंधित सभी काम किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सीएम धामी के मार्गदर्शन में केन्द्र से बड़ा आर्थिक पैकेज लाकर रूद्रपुर शहर की तस्वीर बदली जायेगी। विकास शर्मा ने कहा कि गंगापुर रोड पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए इस सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा। इसके साथ ही बगवाड़ा से सिडकुल को जाने वाली रोड का भी चौड़ीकरण होगा और इसके बगल में बहने वाले नाले को भूमिगत किया जायेगा। इसके अलावा भी वार्ड में कई विकास कार्य कराये जायेंगे। उन्होने वार्ड और पूरे शहर के विकास के लिए 23 जनवरी को भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

सभा मे वार्ड 16 से निर्विरोध पार्षद बने प्रमोद शर्मा ने कहा कि भाजपा का मेयर होने के चलते ही पिछले पांच वर्षो में इस वार्ड में ऐतिहासिक काम हुए है। आगे भी इन विकास कायों को जारी रखने के लिए नगर निगम में ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से मैं निर्विरोध पार्षद बन चुका हूं लेकिन नगर निगम में मेयर भाजपा का नहीं होगा तो मेरा पार्षद चुना जाना भी सार्थक नहीं हो पायेगा। उन्होंने कहा कि मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा का यह गृह क्षेत्र है। उनके मेयर बनने से वार्ड नं. एक और वार्ड नं. सोलह में विकास की रफ्तार और तेज होगी।

इस अवसर पार्षद प्रत्याशी श्री विधान राय, भाजपा नेता दिलीप अधिकारी दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता आलोक राय,शुभरत अधिकारी तापस कुमार विश्वास शंकर सक्सैना संजय चक्रवाती मनोज कर राजा विश्वास गौतम हीरा संजय हीरा बाकू संजय राय जुमान विश्वास हरिचंद सरकार संजीव शाह चीनू विक्की शाह संजय हीरा सुकुमार अधिकारी सागर बोस विश्वजीत शाह असीम सरकार पिंकी शाह रीता हालदार रीना हालदार लता सुमित्रा शोभा ललिता आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे ।।

You cannot copy content of this page