Spread the love

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रोड शो दिव्य और भव्य होगा, इसमें सभी संस्कृतियों की झलक दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विराट रोड शो के दौरान विभिन्न सामाजिक, सिडकुल एसोसिएशन, धार्मिक संगठन और मजदूर संगठनों द्वारा स्वागत किया जाएगा। सभी भाजपा पार्षदों की ओर से 40 स्वागत द्वार बनाए जाएंगे।

सिटी क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक शिव ने दावा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रोड शो के बाद भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा रिकार्ड जीत हासिल करेंगे। भाजपा के अधिकांश पार्षद जीत हासिल करेंगे।

कार्यक्रम की जानकरी देते हुए विधायक ने बताया कि सीएम धामी कल दोपहर एक बजे गल्ला मंडी स्थित श्याम मंदिर पहुंचेगे। यहां से भगत सिंह चौक, बाटा चौक, अग्रसेन चौक, झील होते हुए चामुंडा मंदिर पहुंच कर समाप्त होगा। रोड शो में पंजाबी, बंगाली, पर्वतीय और मराठी संस्कृति की झलक दिखाई देगी। जगह-जगह सीएम के स्वागत की तैयारियां होंगी। रोड शो में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के शिरकत करने के सवाल पर कहा कि यह युद्ध है और ठुकराल ने विकास शर्मा को समर्थन किया है। समर्थन हमेशा स्वागत योग्य होता है।
प्रेस कांफ्रेंस में प्रभारी दीपक मेहरा, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, विनय रोहेला, सुनील ठुकराल, मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी उपस्थित थे।

You missed

​छात्राओं को दी माहवारी स्वच्छता/सर्वाइकल कैंसर की जानकारीगदरपुर । श्री गुरु राम राय (SGRR) इंटर कॉलेज सहसपुर देहरादून में एल्डा फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने छात्राओं को माहवारी स्वच्छता और सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा कॉलेज को ‘पीरियड फ्रेंडली टॉयलेट’ और सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन की सौगात भी दी गई।​सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. पूजा ने विद्यालय की लगभग 550 छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता के प्रति लापरवाही बरतने से महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने छात्राओं को समय-समय पर डॉक्टरी परामर्श लेने और बेहतर खान-पान के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।​कार्यक्रम में उपस्थित एल्डा फाउंडेशन की अध्यक्ष पूजा शाहीन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी माहवारी से जुड़ी वर्जनाएं मौजूद हैं,जिन्हें केवल शिक्षा और जागरूकता से ही दूर किया जा सकता है। इसी उद्देश्य के साथ संस्था ने विद्यालय में छात्राओं के लिए विशेष ‘पीरियड फ्रेंडली टॉयलेट’ का निर्माण कराया है और वेंडिंग मशीन भी उपलब्ध कराई है, ताकि किसी भी छात्रा की शिक्षा में स्वास्थ्य बाधा न बने।​इस अवसर पर संस्था की सदस्य ब्रेनी सक्सेना और गुलिस्ता ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया। विद्यालय प्रशासन ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे छात्राओं के स्वास्थ्य और आत्मविश्वास के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बालिकाओं को जलपान वितरित किया गया।​विद्यालय की 550 छात्राओं ने ली स्वास्थ्य जानकारी।​उपलब्धि: कॉलेज को मिला आधुनिक ‘पीरियड फ्रेंडली’ शौचालय और वेंडिंग मशीन।​

You cannot copy content of this page