Spread the love

रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद रुद्रप्रयाग के तल्ला नागपुर दशज्यूला क्षेत्र की ग्राम पंचायत थपलगांव में आयोजित पाण्डव लीला का आगामी 20 दिसम्बर को समापन होगा। पाण्डव नृत्य समिति के अध्यक्ष संग्राम सिंह बर्त्वाल ने बताया है कि गांव में विगत 18 वीं शताब्दी से पांच वर्षों के अन्तराल में भव्य एवं दिव्य पाण्डव लीला का सफल आयोजन होता आ रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी गांव में 18 नवंबर से पाण्डव लीला का शुभारंभ हुआ है,जो आगामी 20 दिसंबर तक नृत्य जारी जारी रहेगी। उन्होंने बताया है कि पाण्डव नृत्य के दौरान मोरु डाली,गैंडा कौथिग,पाती कौथिग,चक्रव्यूह एवं कमलव्यूह का आयोजन किया जाता रहा है। कहा इस वर्ष भी मंगलवार को भव्य कमल व्यूह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पाण्डव लीला समिति के सुभाषचंद्र सिंह बिष्ट,विनोद बर्त्वाल,बीरेन्द्र सिंह बर्त्वाल,ताजबर सिंह राणा,राहुल चौहान,गजेंद्र सिंह बर्त्वाल,प्रबिन्द चौहान एवं गांव के समस्त वृद्ध और नवयुवक सहयोग दे रहे हैं।

You missed

You cannot copy content of this page