Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल। आज 6 दिसंबर 2024 को श्रीनगर नगर निगम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी परिवार अपनी पूर्ण निष्ठा व श्रद्धा भाव के साथ बाबा भीमराव अम्बेडकर का 68 वां महापरिनिर्वाण दिवस पर एक विचार गोष्ठी कर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संविधान शिल्पी,सामाजिक न्याय के पुरोधा और वंचितों के प्रखर स्वर अंत्योदय एवं लोक-कल्याण हेतु भारत रत्न बाबा साहेब सच्चे अर्थों में मां भारती के महारत्न और लोकतंत्र की पाठशाला हैं। बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर अनुसूचित मोर्चा द्वारा किए गए कार्यक्रमों की श्रृंखला में सबसे प्रथम बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया और इसके बाद बाबा साहेब की प्रतिमा पर सार्वजनिक रूप से माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए बाबा साहेब की जीवन संघर्ष विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। बाबा साहब को याद करते हुए सायं काल में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर 68 मोमबत्तियां को जलाकर बाबा साहेब अमर रहे उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इसके साथ ही बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए मार्गदर्शाता रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के संयोजक जिला भाजपा सदस्य कुशलानाथ ने किया।कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा की विधानसभा संयोजक सरिता आर्या ने किया। इस अवसर पर श्रीनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धीरवाण,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहनलाल जैन,भाजपा जिला उपाध्यक्ष लखपत सिंह भंडारी,जगमोहन सिंह नेगी,मंडल मंत्री नरी लाल,मंडल मीडिया प्रभारी बीपेंद्र सिंह बिष्ट,सुरेंद्र भंडारी,नीतू देवी,विनीता देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page