गदरपुर । आम आदमी पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलवंत सिंह और जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह की मौजूदगी में निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की एक बैठक नगर अध्यक्ष शकील अहमद के कार्यालय पर आयोजित की गई । बैठक में आम आदमी पार्टी के बंगाली समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष व्यापारी ने नगर निकाय चुनाव में 15 गारंटी का प्रपत्र भी जारी किया । कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुलवंत सिंह ने कहा कि पार्टी में निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पहल दी जाएगी साथ ही मोहल्ला क्लीनिक भी खोले जाने सहित 15 गारंटी प्रपत्र जारी करके वितरण किया गया । इस अवसर पर सुभाष व्यापारी ने कहा कि निकाय चुनाव में जीत सुनिश्चित होने पर 15 गारंटी में वर्षों से खाली पड़ी निकाय भूमि पर हाई मास्ट स्कूल बनाकर फ्री शिक्षा, 4 से 5 वार्डो पर एक मोहल्ला क्लीनिक जिसमें फ्री जांच में इलाज, सफाई व्यवस्था दुरुस्त, मलिन बस्तियों को मलिकाना हक व भवन ऋण,मोहल्ला,कॉलोनियों में उच्च कोटि की हाई मास्ट लाइट,पुराने बिजली के खभों की जगह नये खंभे,निकाय अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र होम डिलीवरी सुविधा,अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों से की जाने वाली अवैध वसूली बंद,ठेका प्रथा पर सफाई कर्मचारियों को पक्का किए जाने,जनता की सुविधा के लिए शहर में उच्च स्तरीय पार्किंग, शहर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए वाचनालय व पुस्तकालय, शहर के बीच बदहाल पार्कों का कायाकल्प, निकाय भूमि पर बारात घर न्यूनतम शुल्क पर ,शवदाह ग्रहों को आधुनिक किए जाने, रेहडी पटरी वालों को लाइसेंस जारी कर वेंडिंग जोन बनाना, सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग पर दंड निर्धारित करने तथा अधिक से अधिक तारकोल की सड़कों का निर्माण को लागू किया जाएगा । प्रदेश महामंत्री कुलवंत सिंह ने कहा कि पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल द्वारा जो भी गारंटियां दी गई है उन पर अमल भी किया गया है जिसका जीता-जागता उदाहरण दिल्ली और पंजाब में है। जिला अध्यक्ष जनार्दन सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी निकाय चुनाव में सहभागिता करते हुए अपनी जीत सुनिश्चित करनी चाहिए। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण पांडे ने कहा कि आम आदमी पार्टी में महिलाओं द्वारा भी भागीदारी की जा रही है जिसका सबूत निकाय चुनाव में नजर आएगा उन्होंने कहा कि महिलाओं को आम आदमी पार्टी ने सम्मान दिया है। इस दौरान जिला सचिव विद्या देवी, नगर अध्यक्ष शकील अहमद,सलीम बाबा, सुशील भक्त,पंकज राय,सुभाष मांझी, आदि मौजूद रहे ।

आम आदमी पार्टी ने जारी किया 15 गारंटी प्रपत्रमिस कॉल से पार्टी ज्वाइन हेतु नंबर 9478 787 870 जारी
आम आदमी पार्टी ने जारी किया 15 गारंटी प्रपत्रमिस कॉल से पार्टी ज्वाइन हेतु नंबर 9478 787 870 जारी
आम आदमी पार्टी ने जारी किया 15 गारंटी प्रपत्रमिस कॉल से पार्टी ज्वाइन हेतु नंबर 9478 787 870 जारी