Spread the love

काशीपुर- भारतीय जनता पार्टी भरतपुर मेघावाला मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा आज ग्राम करनपुर बूथ नंबर 133 और 138 एवं गढीनेगी व्हाइट हाउस में शिव सिंह बिष्ट जी को उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा नवीन जिम्मेदारी उपाध्यक्ष प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद उत्तराखंड मिलने पर भाजपाइयों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया एवं अपने यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की “मन की बात” का 106 वां एपिसोड सुना, ओर भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा के साथ मिलकर जसपुर मंडल के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अपने संबोधन में शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है। पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि हैं। वे कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर ही यहां आते हैं और स्वागत से अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की अच्छी सोच से हम कार्य करते हैं और सत्ता में आते हैं। एक सवाल का जवाब देते हुए श्री बिष्ट ने कहा कि एक चुनाव के बाद कार्यकर्ता अगले चुनाव की तैयारी में जुट जाते हैं। यही वजह है कि भाजपा हमेशा बूथ स्तर पर मजबूत रहती है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से जीत कर एक बार फिर केन्द्रीय सत्ता पर काबिज होगी। वहीं जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुंबर ने श्री बिष्ट को नवीन दायित्व मिलने पर उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, महामंत्री डॉक्टर सुदेश चौहान, मंडल प्रभारी सुधा शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य निर्मला साहनी, मिथलेश देवी, मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुंबर, गौतम गिरी, महामंत्री रवि साहनी, भगवानदास, जिला मंत्री अमित नारंग, मंडल मंत्री गुरनाम सिंह, सतपाल सिंह, , उपप्रधान करनपुर मोनिका बाठला, कीर्ति सुधा, हरिओम सुधा,अंजलि सैनी,कंचन देवी, महिला मोर्चा से रेखा तिवारी, लक्ष्मी भंडारी, रीना मौर्या, आकांक्षा ठाकुर, मीना कुमारी, सांसद प्रतिनिधि रूपेश बाठला, धर्मेंद्र कुमार सोनू अध्यक्ष किसान मोर्चा, राजू ठाकुर मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सचिन बाटला, सोनू प्रजापति,मीडिया प्रभारी जितेंद्र यादव आदि रहे।

You missed

You cannot copy content of this page