
गदरपुर। नजदीकी ग्राम मुकंदपुर एवं बड़ा खेड़ा में किसानों के खेतों से पानी की दर्जन भर मोटरें चोरी होने के मामले में पीड़ितों द्वारा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । पुलिस द्वारा भी मौके पर पहुंच कर खेतों का मुआयना किया गया । जसमीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी ग्राम मुकंदपुर ने थाने में दी गई तहरीर के आधार पर बताया कि गत रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा खेतों से लगभग एक दर्जन मोटरें चोरी कर ली गई । तहरीर में बताया गया कि जरनैल सिंह पुत्र सुंदर सिंह,जसमीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह,देवेंद्र सिंह पुत्र सरदूल सिंह, गुरविंदर सिंह पुत्र सरदूल सिंह ,शिवराज सिंह पुत्र भोजराज सिंह, सुखविंदर सिंह पुत्र परमजीत सिंह, गुरमेज सिंह पुत्र सूबा सिंह,जसवंत सिंह पुत्र चरण सिंह ,सनमीत सिंह पुत्र हरजीत सिंह के खेतों से पानी की मोटर चोरी हुई है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।











