रिपोर्ट अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल
किच्छा शिविर साइबर सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक, 280 बच्चों ने लिया हिस्सा किच्छा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव के आदेश एवं आदेश संख्या 56/2026-27 के अनुपालन में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की साइबर सुरक्षा संबंधी पहल के अंतर्गत 29 सितंबर 2026 को नैनीताल रोड स्थित हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल, किच्छा में विधिक एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से आयोजित शिविर में विद्यालय के करीब 280 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर की सचिव एवं वरिष्ठ सिविल जज श्रीमती ममता पंत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया और इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतना बेहद आवश्यक है। विद्यार्थियों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड और अन्य संवेदनशील विवरण अनजान लोगों के साथ साझा नहीं करने के लिए जागरूक किया गया।मुख्य अतिथि ने बच्चों के अधिकार, पॉक्सो अधिनियम, महिलाओं की सुरक्षा तथा नागरिकों के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया शिविर में रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ. विनोद दीक्षित, पूर्व प्रधानाचार्य जीआईसी गूलरभोज, डॉ. श्वेता दीक्षित, डॉ. माधवी अवस्थी, अधिवक्ता साक्षी सक्सेना एवं अधिवक्ता राजफूल राज ने प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने साइबर अपराध, डिजिटल सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों को उपयोगी जानकारी दी कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश शर्मा एवं विद्यालय का सम्मानित स्टाफ भी मौजूद रहा शिविर के सफल आयोजन में परा विधिक स्वयंसेवकों (PLVs) मनीषा, मीना शर्मा, विमल कुमार एवं रियासत अली की भी सहभागिता रही इस जागरूकता शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति सजग करने के साथ-साथ उन्हें अपने कानूनी अधिकारों, बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनों और समाज में उपलब्ध विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा और कानूनी विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
