Spread the love


उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री एवं पशुपालन बोर्ड के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह नामधारी ने खबर पड़ताल से खास बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता आवारा पशुओं को सुरक्षित रूप से गौशालाओं में पहुंचाना है। इसके साथ ही जरूरत के अनुसार नई गौशालाओं का निर्माण भी कराया जाएगा।राज्य मंत्री नामधारी ने कहा कि सड़कों पर खुले में घूमने वाले आवारा पशुओं के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इन दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सरकार अधिक से अधिक पशुओं को गौशालाओं में रखने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आम लोगों को सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं से राहत मिलने की उम्मीद है।उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट निर्देश है कि जिस अधिकारी या विभाग को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी प्राथमिकता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया जाए। किसी भी विभाग में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रणजीत सिंह नामधारी ने कहा कि पशुओं की सुरक्षा के साथ-साथ आम जनता की सुरक्षा भी सरकार की प्राथमिकता है। आवारा पशुओं को व्यवस्थित रूप से गौशालाओं में पहुंचाने और नई गौशालाओं के निर्माण की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

You cannot copy content of this page