Spread the love


हल्द्वानी। जवाहर ज्योति देवखड़ी वार्ड नंबर-1 में पिछले कई दिनों से सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क बंद होने से आवागमन प्रभावित हो रहा था और ग्रामीणों में लगातार नाराजगी बनी हुई थी।
मामले की जानकारी मिलने पर खबर पड़ताल की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। टीम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया। सूचना पर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सुधीर कुमार, साइड इंचार्ज प्रभाकर कुमार तथा यूयूएसडीए के अधिकारी दिनेश चंद्र घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत कर समस्या को गंभीरता से सुना।
इस दौरान अधिकारियों ने खबर पड़ताल चैनल के रिपोर्टर गुरदीप सिंह से बातचीत करते हुए आश्वासन दिया कि तत्काल लेबर बुलाकर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा और ग्रामीणों की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।अधिकारी दिनेश चंद्र ने मौके पर ही निर्देश देते हुए कहा कि सड़क को दो घंटे के भीतर पूर्ण कर आमजन के लिए खोला जाए। वहीं एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सुधीर कुमार ने कार्य को तय समय सीमा में पूरा कराने की जिम्मेदारी ली। अधिकारियों के निर्देश के बाद तेजी से कार्य शुरू कराया गया और करीब दो से तीन घंटे के भीतर सड़क को आवागमन के लिए खोल दिया गया।सड़क खुलने के बाद जवाहर ज्योति देवखड़ी वार्ड नंबर-1 के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और खबर पड़ताल चैनल का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि चैनल की पहल और अधिकारियों की तत्परता से उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो सका।ग्रामीणों ने विशेष रूप से एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सुधीर कुमार, साइड इंचार्ज प्रभाकर कुमार और अधिकारी दिनेश चंद्र के सहयोग की सराहना की।

You cannot copy content of this page